सफलता केवल ऊँचे पद या धन के ढेर का नाम नहीं है , बल्कि यह उस संतोष का नाम है जो मनुष्य को अपने कर्म और उद्देश्य की पवित्रता से प्राप्त होता है ! जो व्यक्ति दिनभर परिश्रम करता है किन्तु रात को निश्चिंत होकर सो सकता है , वही वास्तव में सफल है ! संसार में सबसे बड़ी उपलब्धि वह नहीं है जो लोगों को दिखाई दे, बल्कि वह है जो आत्मा को प्रसन्न कर दे !
जीवन में असफलताएं भी वरदान हैं क्यों कि वे हमें पुनः प्रयास करना सिखाती हैं ! हर ठोकर हमें याद दिलाती है कि मार्ग कठिन हो सकता है , पर चलने वाला दृढ है तो मंजिल निश्चित है ! सफलता कभी एक क्षण में नहीं मिलती , वह निरंतरता , धैर्य और निष्ठा का परिणाम होती है ! इसलिए दूसरों से आगे निकलने की नहीं , स्वयं से बेहतर बनने की प्रतिस्पर्धा कीजिये !
सफल वही है जो मुस्कराकर संघर्ष करे , दूसरों को प्रेरणा दे और अपने जीवन से यह सिद्ध करे कि श्रेष्ठता बहरी नहीं , भीतरी होती है ! हमें याद रखना चाहिए कि जीवन की सबसे बड़ी जीत तब होती है , जब हम अपने भीतर के भय को जीत लेते हैं !
—— राम कुमार दीक्षित , पत्रकार !
