हक की बात जिलाधिकारी के साथ मेगा इवेंट का आयोजन संपन्न

हमीरपुर। मिशन शक्ति: विशेष अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत आज 14 नवंबर 2025 को ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा व दहेज हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के द्वारा छात्राओं व महिलाओं के साथ दो घंटे का पारस्परिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मंच के माध्यम से छात्राओं व महिलाओं द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जिलाधिकारी महोदय से प्रश्न पूछे गए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला डिग्री कालेज एवं सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया, साथ ही बृजराज हॉस्पिटल की डॉक्टोर दीपा लाछाकर एवं बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चे एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में लगभग सौ लोगों उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में महिला कल्याण विभाग के सभी कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *