1. विरासत में हर बार खेती , जागीर सोना चाँदी
ही नहीं मिलता ! कई बार जिम्मेदारियां भी मिलती
हैं !
2. इस दुनिया में केवल माँ– बाप ही आपसे बिना
स्वार्थ के प्यार करते हैं !
3. शतरंज हो या ज़िंदगी , जीतने के लिए धैर्य
रखना पड़ता है !
4. कुछ इकट्ठा भी उन्हीं के पास होता है जो
बांटना जानते हैं !
5. जीवन में आपको रोकने टोकने वाला कोई है
तो उसका एहसान मानिये क्यों कि जिन बागों
माली नहीं होते , वह बाग जल्दी ही उजड़
जाते हैं !
6. भलाई करते रहिए , बहते पानी की तरह ,
बुराई ख़ुद ही किनारे लग जायेगी , कचरे
की तरह !
7. ठोकर भी जरूरी है जिंदगी में , इंसान
संभलकर चलना सीख जाता है !
8. डाली से पत्ता टूटकर गिरा है या रुठकर
कौन जनता है !
——– राम कुमार दीक्षित , पत्रकार !
