मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पंचायत सरीला ने कराई पोस्टर प्रतियोगिता छात्राओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

हमीरपुर/सरीला। मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सरीला द्वारा बुधवार को श्री शल्लेश्वर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की 13 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से “हर महिला एक योद्धा है, क्योंकि उनमें शक्ति है” का संदेश देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व दर्शाया। पोस्टरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डालने, वृक्षों का संरक्षण करने, वृक्षारोपण करने और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने जैसे प्रेरणादायक संदेश प्रदर्शित किए गए। प्रतियोगिता में रक्षा पुत्री अरविंद कुमार, सपना पुत्री इंद्रपाल, राधा पुत्री डालचंद, दीपिका पुत्री राजीव कुमार, उर्मिला सहित अन्य छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सरीला बलराम गुप्ता, लिपिक राघवेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल, विद्यालय के अध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *