हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पारा गांव में नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा असहाय गरीब बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किये गए।
क्षेत्र के पारा गांव में नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के अंतर्गत एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह व लता मिश्रा रहे। इस अवसर पर उन्होंने 50 से अधिक असहाय गरीब बुजुर्ग महिलाओ पुरुषों को कंबल वितरण किये साथ ही उन्होंने बताया की हमारा संगठन हमेशा गरीबों और असहाय लोगों की मदद करता रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि कला, राज्य सचिव कोमल, जिला सचिव रानी विश्वकर्मा, रघुनाथ दास, संग्राम सिंह, गोरेलाल, प्रमोद कुमार, संतोष विश्कर्मा, आदि मौजूद रहे।
