नकब काटकर सात लाख रूपये की आभूषण सहित नगदी चोरी


हाटा,कुशीनगर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया बारी टोला निवासी रामाश्रय तिवारी के घर के पीछे से नकब काट कर करीब सात लाख रूपये का आभूषण सहित दस हजार रुपए नगदी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सूचना पर मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा रामसहाय चौहान ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
उक्त गांव निवासी रामाश्रय तिवारी पुत्र स्व कमल नयन तिवारी के घर का विगत 9/10 नवंबर की रात्रि घर के पीछे से नकब काट कर अज्ञात चोरों ने बक्से का उठा कर घर से दो सौ मीटर दक्षिण एक खेत में ले जाकर कर ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, विछिया, अंगुठी चार अदद, झाला,लाकेट तीन अदद सहित 35 ग्राम सोना , पावजेब सहित 600 ग्राम चांदी के आभूषण एवं दस हजार रुपए नगद चोरो ने चुरा लिया है। चोरी की सूचना पर डायल 112 नम्बर एव कोतवाल हाटा राम सहाय चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दे दिया है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर कोतवाल राम सहाय चौहान का कहना है कि चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *