1. शब्द मुफ्त में मिलते हैं ! आप जैसा उपयोग
करेंगे , वैसी कीमत चुकानी पड़ेगी !
2. शास्त्रानुसार निन्दा सुनने वाला भी उतना ही
दोषी होता है जितना कि निन्दा करने वाला !
3. बुरा वक़्त कभी भी बता कर नहीं आता लेकिन
सिखा समझा कर बहुत कुछ जाता है !
4. परमात्मा का सबसे बड़ा मन्दिर आपका हृदय है ,
इसे प्रेम से भरें !
5 . करम तेरे अच्छे हैं तो किस्मत तेरी दासी है ,
नीयत तेरी अच्छी है तो घर में मथुरा काशी है !
6.. जीवन में कुछ पाना है तो झुकना सीखिये !
कुंए में उतरने वाली बाल्टी झुकती है , तब ही पानी
लेकर आती है !
7. हमेशा परमात्मा की मर्जी में राजी रहो , जो
खोया वो आपकी किस्मत और जो मिला वो
ऊपरवाले की कृपा !
8. अपने हाथ से हुए पुण्य और किसी दूसरे से हुए
पाप की चर्चा किसी से न करें , यह आपके चरित्र
की परीक्षा है !
9. भले ही आप किसी को सुख ना दे सकें , परन्तु
आपसे किसी को दुःख ना पहुंचे , ये तो आपके
हाथ में है !
10. बिना स्वार्थ किसी का भला करके देखिये ,
आपकी तमाम उलझनें परमात्मा सुलझा देगा !
——- राम कुमार दीक्षित , पत्रकार !
