परदहां ब्लाक क्षेत्र के सरवा में स्थित विद्यापीठ पुब्लिक स्कूल में रविवार को एडवेंचर कैंप का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों का लुत्फ़ उठाया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पहुंची विद्यालय की प्रबंधक डा.सीता राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को दर्शाते हैं। हमारा यह प्रयास है कि आने वाले दिनों में विद्यालय परिसर में उच्च अत्याधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल किया जाना प्रस्तावित है।
एडवेंचर कैंप में डबल रोप ब्रिज, वी शेप ब्रिज, ज़िप लाइन, कमांडो नेट, स्पाइडर वेब, हॉप बाल, हॉप स्कॉच, बॉल कलेक्शन, लेडर क्लाइम्बिंग, टग ऑफ़ वॉर, सॉफ्ट आर्चरी आदि साहसिक खेलों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न क्रिया कलापों को जाना। खेल के दौरान बच्चों को जानकारी देते हुए विद्यालय की कोआर्डिनेटर संध्या सिंह ने बताया कि सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय में समय समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन होता रहता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास होता रहे। सयुस के जिला उपाध्यक्ष हनी मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिया विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक गोपाल तिवारी, प्रधानाचार्य बैजनाथ यादव,शेषनाथ यादव, निष्ठा सिंह, अंकिता सिंह,मु.अफाक, मु.जाहिद, विनय मौर्या, मोहित तिवारी, विशाल कुमार,अरविन्द गिरी आदि रहे।
