” अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का तीसरा दिन संपन्न “

आज  देश भर में लोक आस्था का महापर्व छठ का त्योहार मनाया जा रहा है  ! हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है  ! यह चार दिनों तक चलता है  ,जिसमें तीसरे दिन का विशेष महत्व होता है  ! जहाँ पर संध्या अर्घ्य देकर सूर्य उपासना और छठी मैया की पूजा होती है  ! इस दिन व्रती घाट पर एकत्रित होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं  !

इसके बाद छठ माता से संतान की रक्षा, सुख – समृद्धि  , लंबी आयु और पूरे परिवार की सुख शांति का आशीर्वाद माँगा जाता है  ! फिर थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा किया जाता है  , जिसे पारण  या परना कहा जाता है  ! छठ पूजा के दौरान महिलाएं नाक से लेकर मांग तक लम्बा सिंदूर भरती हैं  ! इसे पति की लम्बी उम्र और दाम्पत्य जीवन की खुशहाली का प्रतिक माना जाता है    !

 

—— राम कुमार दीक्षित, पत्रकार  !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *