संघ शताब्दी वर्ष पर सुमेरपुर में निकाला गया भव्य पथ संचलन देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें

संघ शताब्दी वर्ष पर सुमेरपुर में निकाला गया भव्य पथ संचलन
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें

हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष और विजय दशमी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को कस्बा सुमेरपुर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्ण पथ संचलन निकाला। यह आयोजन संघ की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत करता प्रतीत हुआ। पथ संचलन ठंडेश्वरी आश्रम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से गुजरा, जहां स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए आगे बढ़े। स्थानीय नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, जो संघ के प्रति जनसमर्थन को दर्शाता है।
रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख सर्वेश कुमार ने कहा कि भारत सदियों से विश्व गुरु की पदवी पर आसीन रहा है, क्योंकि यहां के ऋषि-मुनियों ने संस्कृति और ज्ञान की ज्योति जलाए रखी। संघ इसी परंपरा का निर्वाह कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संतों का मत था कि भारत माता की सेवा से ही राष्ट्र महान बनेगा। आरएसएस इसी उद्देश्य से भारत माता की आराधना और सेवा में संलग्न है। स्वयंसेवकों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने पर बल देते हुए सर्वेश ने युवाओं से संघ की शाखाओं में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में विभाग मार्ग प्रमुख मनीष कुमार,जिला कार्यवाह निर्भय सिंह, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख उमाशंकर, नगर संघ चालक कैलाश द्विवेदी, नगर कार्यवाह उमेश शिवहरे सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *