सभी पंडाल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आगजनी से बचाव के लिए बालू, पानी और फायरसेफ्टी के इंतज़ाम अनिवार्य

सभी पंडाल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आगजनी से बचाव के लिए बालू, पानी और फायरसेफ्टी के इंतज़ाम अनिवार्य

– कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न, आपसी सौहार्द और शांति से त्योहार मनाने का आह्वान

घोसी। स्थानीय कोतवाली परिसर में रविवार की दोपहर दुर्गा पूजा, विश्वकर्मा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शांति कमेटी की बैठक एसडीएम घोसी सत्यप्रकाश, सीओ जितेंद्रसिंह और कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसडीएम सत्यप्रकाश ने कहा कि त्योहार समाज में मेल-जोल और एकता का प्रतीक होते हैं। आप सभी दुसरो की भावनाओं का सम्मान करे। इस से सौहार्द स्थापित होगा। समिति पदाधिकारियों और नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
सीओ जितेंद्र सिंह ने बैठक में मौजूद दुर्गा पूजा समिति और रामलीला समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि सभी आयोजनों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। डीजे साउंड केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजाए जाएं। आयोजक हर पंडाल में वालंटियर को पहचान पत्र (आईडी) अनिवार्य रूप से जारी कर उनको देगा। सुरक्षा दृष्टि से सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए पंडालों पर बालू, पानी और फायरसेफ्टी के अन्य इंतज़ाम अनिवार्य रूप से रखे जाएं।
कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घोसी क्षेत्र में कुल 86 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें से 57 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में 13 स्थानों पर रावण दहन, 14 स्थानों पर मेला आयोजन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एक जुलूस निकाला जाएगा।
जेई मजिद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टी से आप सभी बिजली के तारों के नीचे पँडाल को स्थापित न करे।
बैठक में एसआई विजय शंकर, लाल मोहन शास्त्री, उद्देश्य पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, अतुल शर्मा, गुड्डन श्रीवास्तव, शिवम राय, आनंद कुमार, रवि पटवा, अभिषेक, पंकज, जयप्रकाश, राकेश गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव, शशिकांत निषाद, रामचंद्र निषाद, हरेंद्र यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *