राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से 18181 वाद निस्तारित किए गए

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से 18181 वाद निस्तारित किए गए न्यायालय, राजस्व तथा बैंक द्वारा कुल 10,26,17,827 ₹ की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई हमीरपुर। आज दिनांक 13.09.2025 को दीवानी न्यायालय परिसर हमीरपुर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति हमीरपुर सैय्यद कमर हसन रिज़वी के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर, प्रधान न्यायाधीश/परिवार न्यायालय, हमीरपुर ज्ञान प्रकाश सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हमीरपुर अरूण कुमार मल्ल, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, भगवान दास दीक्षित, अध्यक्ष, प्रैक्टिस एंड प्रोसेसिंग बार, मनीराम वर्मा, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवीर सिंह, स्थाई लोक अदालत, प्रमोद कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) रनवीर सिंह, लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (द0प्र0क्ष0), अनिल कुमार खरवार , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विनय कुमार सिह-IV, सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अभिषेक त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0, श्रीमती वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जू0डि0), अंकित पाल सिविल जज (जू0डि0)/ एफ0टी0सी0, सुश्री शैली शरण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यस्थता केन्द्र में 3 वर्ष पुराने मामले में सुलह समझौता मध्यस्थ अधिवक्ता शिवशरण गुप्ता द्वारा कराया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा दोनो पति पत्नी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर से ही विदा कराया गया। लोक अदालत के अवसर पर वादकारियों एवं हमीरपुर की जनता को प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करानेके उद्देश्य से कई प्रशासनिक विभागों के स्टाल भी जनपद न्यायालय परिसर में लगाये गये। जिसमें कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, जनसाहस संस्था, आयुर्वेद विभाग, जिला कारागार, आपदा/राजस्व विभाग, महिला कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य विभाग, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, खाद् एवं रसद विभाग आदि विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी दौरान माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति हमीरपुर द्वारा पांच दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर दी गई व पोषण विभाग के दो बच्चों को प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा पोषण आहार कराया गया। माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति हमीरपुर द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में पिंक टायलेट का उद्घाटन व वृक्षारोपण भी किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति हमीरपुर सम्पूर्ण परिसर का व ए0डी0आर0 सेन्टर का भ्रमण करते हुए सभी न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण के कार्यो की सराहना की गई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति हमीरपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का भ्रमण किया गया व महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के कार्यो की सराहना की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश से कुल-03, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय से कुल-15, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से कुल-50, विशेष न्यायाधीश (द0प्र0क्ष0) से कुल-02, विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0) से कुल-02, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कुल-790, सिविल जज (सी0डि0) से कुल-107, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कुल-544, सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0 से कुल-96, पकंज कुमार कुशवाहा, सिविल जज (जू0डि0) राठ कुल-872, सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0 से कुल-104, बृजेश कुमार पटेल सिविल जज (जू0डि0) मौदहा कुल-372, शशांक गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ द्वारा कुल-872, इस प्रकार समस्त न्यायालयो से कुल-4180 वाद निस्तारित किये गये एवं राजस्व विभाग द्वारा कुल-13596 वादों का निस्तारण व एल0डी0एम0 संगम लाल मिश्रा, इंडियन बैंक, हमीरपुर के अनुसार जनपद में स्थापित समस्त बैंकों के कुल 14626 मामलों में से कुल-642, वादों का निस्तारण हुआ। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-18181 वादों का निस्तारण हुआ इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको व राजस्व द्वारा सुलह समझौते के आधार पर मु0- 7,77,14,379/-रू0 की धनराशि प्राप्त हुई। इसी प्रकार न्यायालय द्वारा निस्तारित वादों में भी लगभग मु0- 2,49,03,448/-रू0 की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुयी। न्यायालय व राजस्व, बैंक द्वारा कुल मु0- 10,26,17,827/- रू0 की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *