” आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें “

चलो फिर से वो नज़ारा याद कर लें ,

शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,

जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पर,

बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें !

लहरायेगा तिरंगा अब सारे आसमान पर ,

भारत का ही नाम होगा सबकी ज़ुबान पर ,

ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर ,

कोई जो आँख उठायेगा हिंदुस्तान पर !

आओ देश का सम्मान करें ,

शहीदों की शहादत याद करें ,

एक बार फिर से रास्ट्र की कमान ,

हम हिंदुस्तानी अपने हाथ धरें ,

आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें !

—- राम कुमार दीक्षित, पत्रकार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *