” हम कुछ नहीं कहते “

उनको ये शिकायत है कि हम कुछ नहीं कहते ,

अपनी तो ये आदत है कि हम कुछ नहीं कहते !

मजबूर बहुत करता है ये दिल तो जबां को,

कुछ ऐसी ही हालत है कि हम कुछ नहीं कहते !

कहने को बहुत कुछ था अगर कहने पे आते ,

दुनिया की इनायत है कि हम कुछ नहीं कहते !

कुछ कहने पे तूफान उठा लेती है दुनिया ,

अब इस पे कयामत है कि हम कुछ नहीं कहते !

—- प्रसिद्ध गीतकार राजेंद्र कृष्ण

( संकलित )

—- राम कुमार दीक्षित , पत्रकार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *