बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं संवादात्मक बैठक संपन्न

हमीरपुर। आज दिनाँक 06.02.2026 को जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जनपद हमीरपुर के विकास खंड सुमेरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौथिया में बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंर्तगत जागरुकता एवं संवादात्मक बैठक का आयोजन किया गया।विगत 27.11.2025 से 8 मार्च 2026 तक भारत में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान प्रस्तावित है जिसके अंर्तगत तृतीय चरण 01 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक प्रस्तावित है । तृतीय चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत, नगर निकाय / वार्ड तथा समुदाय स्तर , ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम सभा वार्ड सदस्य, पार्षद, समुदाय – आधारित स्वयंसेवी कार्यकर्ता के समन्वय से जोखिमग्रस्त परिवार, परम्परागत प्रथाओं या अन्य कारणों से बाल विवाह के जोखिम में रहने वाले परिवारों इत्यादि का चिन्हांकन कर गतिविधियों का आयोजन किया जाना है, ताकि बाल विवाह की रोकथाम, पहचान एवं त्वरित कार्यवाही को जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके ।

उक्त के क्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन टीम द्वारा ग्राम पंचायत पौथिया की ग्राम सभा सदस्यों के साथ मिल कर जोखिम ग्रस्थ परिवारों को चिन्हांकित कर उनको जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *