मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक संपन्न

 हमीरपुर। आज दिनांक 06.02.2026 को डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आयोजित किये जाने वाले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने तथा कैम्प में स्टाल लगाकर वितरित किये जाने के बिन्दु पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को इस हेतु अधिक से अधिक लाभार्थीगण को चिन्हित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में महेन्द्र कुमार पाण्डेय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा व महत्व के बारे में बताया गया तथा सभी अधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *