बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

हमीरपुर। आज दिनाँक 22.01.2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जनपद हमीरपुर मुख्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत’ के अंर्तगत जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। विगत 27.11.2025 से 8 मार्च 2026 तक भारत में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान प्रस्तावित है जिसके अंर्तगत द्वितीय चरण 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है। जिसके अंर्तगत आज अवतार मेहर बाबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय (जज) रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय की यूनिट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन टीम एवं पीएलवी ( DLSA) की टीम ने बच्चों को पॉस्को एक्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई । DLSA सचिव द्वारा छात्र छात्राओं को करियर से सम्बन्धित मार्ग दर्शन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का समापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती बुशरा खान द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपरवाइजर द्वारा 1098 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *