संवाददाता हमीरपुर/राठ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने राठ नगर में संजीवनी वृद्ध आश्रम में आज दिनांक 16 तारीख को अपने जन्म दिन पर सभी वृद्ध जनों को माता-पिता के समान माना और सभी को एक-एक कंबल वितरण किया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि खानपान से लेकर स्वास्थ्य एवं साफ सफाई के साथ वृद्ध आश्रम में अपना अमूल्य समय मैं वृद्ध आश्रम में दूंगा। वृद्धाश्रम के अंदर साफ सफाई से लेकर खान-पान की पूरी व्यवस्था बहुत ही सुंदर एवं सराहनीय है और सभी वृद्ध लोगों को बाद में मीठा खिलाया गया। वृद्ध लोगों ने पूरी टीम की जमकर सराहना की और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, मैयादिन साहू प्रदेश सचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, अरविंद राजपूत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय लोधी महासभा, सुरेंद्र सिंह, शिक्षक, देवेंद्र त्रिपाठी शिक्षक, वीरेंद्र शास्त्री, अंकित तिवारी, जयप्रकाश साहू, तिलक भैया, सुरेंद्र राजपूत, सैदपुर, सुमित राजपूत, राजकुमार राजपूत, पिंटू भैया, पत्रकार दीपक साहू एवं महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
