संवाददाता हमीरपुर। आज ब्लाक संसाधन केंद्र कुछेछा सुमेरपुर में विकासखंड सुमेरपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर प्रभाकर सिंह तोमर ने कहा कि प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अभिभावकों की बैठक कर बच्चों को निर्धारित यूनिफॉर्म जूता मोजि स्वेटर में ही विद्यालय भेजने हेतु अनुप्रेरित करें। जिससे कड़ाके की ठंड का विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा का कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके साथ ही विद्यालय में समस्त स्टाफ बच्चों का निपुण आकलन तथा डीबीटी , निप्पल प्लस पर छात्र आकलन, अपार आईडी ,एमबीयू एवं इको क्लब पर कार्य करना सुनिश्चित करें । इसके साथ ही जनवरी एवं फरवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत बच्चों का शैक्षिक आकलन कराया जाएगा । बच्चों को अभ्यास करते हुए निष्पक्ष तरीके से आकलन कराएं । इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रत्येक विद्यालय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से पूर्व विद्यालयों की रंगाई पुताई अवश्य कर लें। इस अवसर पर विकासखंड सुमेरपुर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं अकबर अली एआरपी सुमेरपुर उपस्थित रहे।
