जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल

​हमीरपुर। ​जनपद हमीरपुर में बढ़ती शीत लहर और ठंड के दृष्टिगत, आज जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन के दौरान जन-सामान्य की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर उपस्थित जरूरतमंद एवं असहाय फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए गए।
​जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आईं शीतलपुर निवासी श्रीमती राजदुलारी तथा श्रीमती शांति, कजियाना निवासी श्रीमती देवंती और वर्मा का डेरा निवासी श्रीमती गुड्डी को कम्बल प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *