लोकबंधु अस्पताल में सेवा और संवेदना का संगम: लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने किया 50 यूनिट रक्तदान

 

लखनऊ। समाज सेवा की भावना को सशक्त करते हुए लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा लोकबंधु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और युवाओं को मानव सेवा के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति विगत 8 वर्षों से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा सहयोग एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है।

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष माननीय आनंद द्विवेदी रहे। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि उमेश श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईपीएस), समाजसेविका डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी एवं श्री प्रकाश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों में तरुण श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक श्रीवास्तव सहित महेश अस्थाना, अशोक कुमार मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राजीव सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह, कमल कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, अमित श्रीवास्तव, मनीष चौहान (एडवोकेट), अशोक तिवारी, अटल दीक्षित, रूपेंद्र कुमार, आनंद गुप्ता, शिवकुमार, वरुण गुप्ता, आशीष गुप्ता, आदित्य कुशवाहा, मोहम्मद अनवर सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

अंत में अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मरीजों के जीवन की रक्षा करते हैं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक और मानवीय दिशा भी प्रदान करते हैं। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *