गोहांड में महंत जगदीश पुरी की स्मृति पर दंगल प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दमखम

 

हमीरपुर। जनपद के गोहांड कस्बे में श्री श्री 1008 महंत जगदीश पुरी की पुण्य स्मृति पर शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण खेल परंपरा और अखाड़ा संस्कृति को संजोते हुए हुए इस दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों ने जोर-आज़माइश कर दर्शकों को उत्साहित कर दिया। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी मान बहादुर उर्फ मुन्ना भइया ने किया। उन्होंने आयोजन समिति को 55 हजार रुपये की धनराशि भेंट की और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में लीला राजपूत, इंजीनियर विजय राजपूत चिकासी, अरविंद राजपूत, देवेंद्र त्रिपाठी और मैयादीन साहू ने पहलवानों का परिचय कराया और प्रत्येक को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम गुलाब सिंह मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना की, विजेता पहलवानों को सम्मानित किया और समिति को सफल दंगल के लिए बधाई दी। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें अरुण हाथरस ने जितेंद्र मसगांव को, मेघराज मसगांव ने रोहित लखनऊ को, खेमराज झांसी ने सौरभ लखनऊ को, गजेंद्र टिकरोली ने अरविंद सदर को तथा जीतू राठ ने विकास ठाकुर लिधौरा को मात देकर जीत दर्ज की। इस मौके पर रामस्वरूप किसान, मूलचंद उर्फ मुल्लू दादी, राजू भाईसाब, धरमपाल दादी, निर्दोष राजपूत, मदन कुशवाहा, महिंद राजपूत, नरेश राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, कामता राजपूत करही, मनीष कुर्रा, राजेंद्र इटायल, श्रीचंद गोहांड, दीपक, महिंद राठ, अशोक चिकासी और सतेंद्र वरोली सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *