हमीरपुर। दिनांक-14.12.2025 से जनपद में प्रस्तावित एस०एन०आई०डी० पल्स पोलियो अभियान के क्रम में आज दिनांक-12.12.2025 को कलेक्ट्रेट प्रांगण से पल्स पोलियो रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी हमीरपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर / उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, अपर शोध अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, डी०सी०पी०एम०, अर्बन कोआर्डिनेटर हमीरपुर, डब्लू०एच०ओ०, यूनीसेफ, जे०एस०आई० प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अन्य अधिकारी / कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा लगभग 500 स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त जन समुदाय से अपील की गयी कि जनपद में कोई भी 0-5 वर्ष तक के बच्चे पल्स पोलियों की दवा पीने से वंचित न रह जायें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर द्वारा भी पल्स पोलियों कार्यक्रम में सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदेश दिया कि सभी लोग तन्मयता से कार्य करते हुये शतप्रतिशत बच्चों को पोलियों की दवा पिलाये जनपद में लगभग 139118 बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जिस हेतु 598 बूथ एवं 335 घर-घर टीमें तथा 11 मोबाइल 20 ट्रांजेट टीमें बनायी गयी है। शीत श्रखला को मेनटेनेंस रखने का संदेश भी दिया गया।
रैली कलेक्ट्रेट प्रांगण से चलकर शहर के मुख्य स्थानों से होते हुये कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर में समापन किया गया। समापन उपरान्त स्कूली बच्चों एवं स्टाफ को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
