हनुमान भक्तों का महासंगम: शीतला माता धाम में रविवार को होगा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ

 

 

मऊ। आगामी रविवार, 14 दिसंबर 2025 को नगर क्षेत्र स्थित शीतला माता धाम परिसर में आस्था और भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। यहां एक दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 5000 संकल्पित भक्त एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का वाचन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा और भारतवर्ष का तीसरा सबसे बड़ा सामूहिक सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ होगा। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा सुबह 7 बजे प्रारंभिक अनुष्ठान एवं वेदी पूजन वाराणसी से आए प्रतिष्ठित आचार्यों द्वारा किया जाएगा।इसके पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। सुबह 9:30 बजे से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक वाचन शुरू होगा, जिसमें न केवल मऊ जिले बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
पूरे शीतला माता धाम परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं। विश्व शांति और सामाजिक एकता कासंदेशआयोजकों का कहना है कि यह आयोजन विश्व कल्याण, शांति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला है। हनुमान भक्तों में इसे लेकर उत्साह चरम पर है। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक सेवादार पिछले 10 दिनों से व्यवस्था संभालने में लगे हुए हैं।15 वर्षों से सेवा में जुटी समितिहनुमत कृपा सेवा समिति पिछले 15 वर्षों से निशुल्क हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित करती आ रही है। समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ़ चंदू चाचा, जो 77 वर्ष की आयु में भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं, इस आयोजन की विशेष आकर्षण हैं।
कार्यक्रम के उपरांत 10,000 से अधिक भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति इस भव्य आयोजन में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक शामिल होंगे।
कोर कमेटी का गठन पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सात सदस्यीय कोर कमेटी गठित की गई, जिसमें डॉ. एस. लाल गुप्ता, अजय गुप्ता, रवि प्रकाश बरनवाल, अरुण वर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार वेद नारायण मिश्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *