वाराणसी चैंपियन, आजमगढ़ उपविजेता, गोरखपुर और मिर्जापुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर

 

 

मऊ। जिले के ग्राम सभा पलिया में आयोजित दो दिवसीय सीनियर पुरुष आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता रोमांच और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई।
ज़बरदस्त मुकाबलों के बीच वाराणसी ने प्रथम, आजमगढ़ ने द्वितीय, जबकि गोरखपुर और मिर्जापुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सत्येंद्र राय ने किया, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय एवं युवा समाजसेवी सूरज राय रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि “मऊ कबड्डी एसोसिएशन को जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी, हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे और हर असंभव कार्य को संभव बनाएंगे।”
इस अवसर पर आजमगढ़ कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एहसान, सचिव माया प्रसाद राय, प्रतियोगिता संयोजक चंदन राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम सभा पलिया के लोगों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुकुंद बाबा अकादमी के बच्चों व कोच पृथ्वीराज की दिन-रात की मेहनत ने आयोजन को खास बना दिया। चंदन राय ने बताया कि कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अवनीश कुमार राय और पूरी ऑफिशियल टीम का सहयोग सराहनीय रहा। निर्णायक मंडल में संजीव सिंह, रघुपति यादव, चंदन कुमार, गिरधारी चौहान, मनोज सिंह, राजेश यादव, अजीत ठाकुर और बृजेश कुमार शामिल रहे।
आयोजनकर्ता चंदन राय ने सभी अतिथियों और अधिकारियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
खेल भावना और भाईचारे से भरपूर यह आयोजन पलिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *