दोहरीघाट (मऊ)।मधुबन के उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने बुधवार को दोहरीघाट स्थित खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों और निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
एसडीएम ने बताया कि दोहरीघाट ब्लॉक ने विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि “किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए और न ही सूची में कोई फर्जी मतदाता शामिल हो।”
उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन कार्यालय के अंतर्गत तैनात सभी BLO ने अपना कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सभी BLO को सम्मानित किया जाएगा।
एसडीएम राजेश अग्रवाल ने खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी, सहायक कनिष्ठ अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों एवं ऑपरेटरों को शेष कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
मधुबन तहसील का बेहतर प्रदर्शन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मधुबन तहसील के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि
SIR कार्य में मधुबन तहसील ने सदर तहसील को पीछे छोड़ दिया है।
अंत में, एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएँ।
