डॉ. वीणा सिन्हा की काव्य–कृति पर पुस्तक चर्चा एवं कविता पाठ का आयोजन


भोपाल। आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउण्डेशन, भारत द्वारा सुप्रिसिद्ध कवियित्री एवं चिकित्सक डॉ. वीणा सिन्हा की काव्य–कृति “GLITCH IN THE SPACE TIME” पर केंद्रित पुस्तक चर्चा एवं कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. आशा शुक्ला ने की। उन्होंने पुस्तक की कविताओं की गहन वैचारिक व्याख्या करते हुए रचना–जगत के अनेक आयामों को उद्घाटित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध कवि राग तेलंग, तथा वक्ता नीलिमा रंजन ने पुस्तक के साहित्यिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण में डॉ. विशाखा राजुरकर द्वारा पुस्तक के विषय–वस्तु पर डॉ. वीणा सिन्हा से प्रश्नोत्तरी शामिल रही, जिसने चर्चा को और अधिक गहनता प्रदान की।
चर्चित कविता पाठ युवा कवियों — राहुल शर्मा, भास्कर इंद्रकांती, फ़ौजिया खान एवं सूर्यांसू सक्सेना — द्वारा पुस्तक की चयनित कविताओं के पाठ के माध्यम से सम्पन्न हुआ, जिसे श्रोताओं ने सराहा।

इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य करुणा राजुरकर ने तथा आभार वक्तव्य लव चावड़ीकर ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *