उ0प्र0 राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ द्वारा प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक 24 नवम्बर, 2025 को उ0प्र0 राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर जनपद रायबरेली विकास खण्ड सरेनी, ग्राम पहुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में उ0प्र0 की ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक विरासत विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित छायाचित्र प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 8 की शिवांगी को प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय कक्षा 5 की स्वेता को द्वितीय स्थान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 8 के नितेश को तृतीय स्थान एवं कक्षा 8 की नीतू, शाहीन, वर्षा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय के ई. प्रधानाध्यापक  रणंजय  सिंह, सहायक अध्यापक  आशुतोष  सिंह, अतुल कुमार सिंह,  विमला सिंह एवं छात्र छात्राएं सहित विभाग के मनोज कुमार रावत, अभिषेक कुमार, अनुराग तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *