न्यू रोज कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, मेले और प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह, बच्चों ने लगाए फूड स्टॉल

 

 

दोहरीघाट। गोठा बाजार स्थित न्यू रोज कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अविनाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को आकर्षित किया।

कार्यक्रम में 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने टैलेंट का सुंदर प्रदर्शन किया।

मेले में मोमोज, ब्रेड पकौड़ा, चाट, केक, दहीबड़ा, मंचूरियन सहित कई व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल में रचनात्मकता झलक रही थी। अमन फास्ट फूड टीम द्वारा बर्गर और कॉफी का स्टॉल लगाया गया, जबकि ख्याति ने कटोरी चाट और कॉफी का आकर्षक स्टॉल लगाकर सभी का ध्यान खींचा। स्कूल के बच्चों ने जमकर मेले का लुप्त उठाया और खूब खरीदारी की।

बच्चों ने केक काटकर और मिठाइयाँ बांटकर और चाचा नेहरू को याद करते हुए बाल दिवस मनाया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह रहा।

प्रबंधक अविनाश शर्मा ने कहा,
“बाल दिवस बच्चों की खुशियों और उनके सपनों को संवारने का दिवस है। हमारा उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा निडर होकर प्रस्तुत कर सकें। मेले और प्रतियोगिताओं में बच्चों की ऊर्जा और उत्साह देखकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों।”

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अविनाश शर्मा, राम सिंह, सौरभ राय, धीरज उपाध्याय, आरती गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *