राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न
हमीरपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के सह विभाग प्रचारक प्रमुख राजेश शुक्ला ने संघ के पच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वाबोध, नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा डाक टिकट और ₹100 का सिक्का जारी किया गया। जिसमें संघ का बोध वाक्य लिखा है और भारत माता का चित्र अंकित है। जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरव को दर्शाता है। जो दुनिया में पहली बार हुआ है। प्रभु श्री राम ने मां दुर्गा की उपासना करके दसवें दिन लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी। तब से दशहरा मनाया जा रहा है। हमें नित्य प्रति निश्चित स्थान पर 1 घंटे की शाखा के माध्यम से हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। शाखा ही हमारा आधार है जो निरंतर 100 वर्षों से चल रहा है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। जिससे देश निर्माण मजबूत होता है। जिसका लक्ष्य अपने राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है। इस मौके पर संघ चालक शारदादीन, नगर प्रचारक विवेक, धर्म जागरण प्रमुख उमेश दीक्षित, नगर कार्यवाह अंकराज एवं उमाशंकर सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
