शीतला माता धाम में 11 हजार दीपों से जगमगाएगी देव दीपावली

शीतला माता धाम में 11 हजार दीपों से जगमगाएगी देव दीपावली

मऊ ब्यूरो

मऊ।‌ कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शीतला माता धाम में देव दीपावली पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। परंपरा के अनुरूप इस अवसर पर धाम परिसर 11 हजार दीपों की ज्योति से आलोकित होगा। साथ ही पूरे मंदिर परिसर को फूलों और स्वदेशी विद्युत झालरों से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।‌श्री शीतला माता धाम स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली की रात्रि में देवता गण पृथ्वी पर साक्षात आते हैं, इसलिए उनका स्वागत पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाएगा। बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। समिति के संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र ने कहा कि मऊ जनपद के प्रसिद्ध व्यंजन प्रतिष्ठानों को आमंत्रित कर मेले की भव्यता बढ़ाई जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ. राम गोपाल ने किया। उन्होंने बताया कि पूरे परिसर की सफाई, रंग-रोगन और दुकानों के उचित संयोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। बैठक में मंदिर की सजावट और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भरत लाल राही, वल्लभदास गुजराती, पारस नाथ गुप्ता, राम अवध सिंह, राम केर विश्वकर्मा, एस.पी. अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, आनंद गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *