देवा मेला में मीडिया कैम्प का हुआ शुभारम्भ

देवा मेला में मीडिया कैम्प का हुआ शुभारम्भ

हमेशा समाज को नई दिशा देने मे पत्रकारों की महती भूमिका होती है- एडीएम

लखनऊ/बाराबंकी। जो रब है वही राम है का संदेश देने वाले महान सुफी सन्त सैय्यद हाजी वारिस अली शाह की मजार शरीफ पर चल रहे देवा महोत्सव मे उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोशियन के तत्वाधान मे मीडिया कैम्प का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एव अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पत्रकार साथियो को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग कलम के सिपाही है। पत्रकारों की हमेशा समाज को नई दिशा देने मे महती भूमिका होती है। उन्होंने ने कहा कि देवा मेला जनपद की अनूठी पहचान है जो कि लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का एक आयाम है।एक सशक्त सांस्कृतिक विरासत को संपुष्ट करता यह मेला एक बड़े आर्थिक उपक्रम के रूप मे भी जाना जाता है।

अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि दूर दराज बैठे लोग समाचार पत्रों के माध्यम से रोज का रोज देवा मेला का हाल जान लेते हैं वो सब पत्रकार साथियों के परिश्रम का परिणाम है।मीडिया कैम्प में और अधिक सुविधाएं बढ़ाने की बात भी स्वयं कही।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मीडिया के बन्धुओं से कहा कि देवा मेला हम सबके आपसी सामंजस्य एवं सामूहिक प्रयास से चमकता है। इस बार के विशेष समाचार प्रकाशन से यहाँ की खूबसूरती की सुगंध दिगदिगन्त तक फैले।यहाँ न कोई अधिकारी है न कोई पत्रकार।हम सभी एक टीम का हिस्सा हैं।किसी की भी भूमिका कमतर नहीं है। एएसपी ने आश्वासन दिया कि किसी पत्रकार को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी,चाहे आवागमन हो अथवा समाचार संकलन में।

कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी अनिल सरोज एवं आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि देवा मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम,एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यहां से निकलने वाला संदेश पूरी दुनिया में अमन का परचम लहराता है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त एसोशियन के प्रदेश महासचिव अब्दुल वहीद ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात हैं कि पत्रकारों के कई संगठन आज इस कार्यक्रम मे मौजूद है मेरा उद्देश्य है कि पत्रकारों की कोई भी समस्या जिसको शासन तक पहुंचाने के लिए सदैव आप लोगो के बीच में रहूंगा।

पत्रकार बने रहना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। पहले अखबारों में छपी खबर का असर करना असर अधिक होता था। भले ही वर्तमान में खबरों का असर कम हो गया है,लेकिन हमें समाज में हो रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठानी जारी रखनी चाहिए।उन्होंने एडीएम महोदय से मीडिया कैंप में पत्रकारों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए कहा।

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोशियन बाराबंकी इकाई के जिला महासचिव प्रदीप सारंग के संचालन एव मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोशियन के अध्यक्ष तारिक़ किदवाई की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार के प्रदेश सचिव जुबेर अहमद, उपाध्यक्ष वामिक खान,भानु प्रताप सिंह,आरिफ़ मुकीम,क्षेत्राधिकारी सदर शौरभ श्रीवास्तव,कोतवाल देवा अजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मो. मुईन, मसौली पत्रकार संघ के अध्यक्ष नूर मोहम्मद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, मीडिया प्रभारी दुर्गेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक सैनी,मो आसिम, अखिलेश वर्मा, मो. रिजवान, सोनू कुमार, राम दुलारी पटेल, हुमायूँ कबीर, सुजात हुसैन,सिक्योर जर्नलिस्ट जस्टिस काउंसिल के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल त्रिपाठी, पीयूष वर्मा,परवेज जलील, मास्टर अजीज, अशहर, मनोज स्वतंत्र, शोभित मिश्र उपस्थित रहे। साथ ही अनेक समाचार पत्रों एजेंसियों के ब्लॉक तहसील व जिला स्तर के प्रतिनिधि पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के सचिव सरफराज वारसी ने आए हुए अतिथियों और पत्रकार साथियों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *