आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प के संबंध में हुई भाजपा की प्रेस वार्ता
हमीरपुर। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में जिला अध्यक्ष सुनील पाठक की उपस्थिति में आत्मनिर्भर भारत के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति भी उपस्थित रहे प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता शिवकुमार पाठक पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोरखपुर ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उपस्थित होकर आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प के संबंध में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि वोकल फार लोकल कौशल और तकनीक को बढ़ावा देते हैं स्वदेशी उत्पादों का मतलब कम कीमत में स्वदेशी सामान ,हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी, हमारा मंत्र है हमारा लक्ष्य और हमारी शक्ति है यह प्रेरणा आगे चलकर 1991 में आत्मनिर्भर भारत के आंदोलन का आधार बनी इसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया था आज मेक इंडिया स्टार्टअप इंडिया डिजिटल इंडिया और संरचना बोकल फॉर लोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं देश में स्वदेशी भारतीय वस्तुओं का उत्पादन और खरीद सोभाषा सुभूषा यह तीनों स्तंभ मिलकर विकसित भारत की ओर ले जाते हुए आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार कर रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए
आज की प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय पांडे, ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, कार्यक्रम के सहसंयोजक अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास, जिला मंत्री लक्ष्मी रतन साहू, इंद्रप्रकाश बाजपेई, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।
