हस्त शिल्प प्रदर्शनी में दिखी कारिगरों की पारंपरिक कलाकृति
मऊ ब्यूरो
मऊ : मालवीय टेराकोटा प्रोड्यूसर कंपनी व जन शिक्षण संस्थान ओर से फातिमा चौराहा स्थित शहनाई मैरेज हाल परिसर में 10 दिवसीय हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कारिगरों द्वारा पारंपरिक तैयार की गई कलाकृतियां लोगों को खूब भाई। सह विधि परिवीक्षा अधिकारी रेनू पांडेय ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में वुडन टाय, ग्लास बीड्स, जूट वाल हैंगिंग, साफ्ट टाय, पंजा दरी, ज़री ज़रदोज़ी आदि उत्पादों को लोगों ने पसंद किया। रेनू पांडेय ने कहा कि इस प्रदर्शनी से न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि देश के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बल मिल रहा है। हमारे कुशल कारीगरों की कला व कड़ी मेहनत को भी उजागर करती है। कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों को बड़ा मंच मिला है। कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए हमें अपने कारीगरों के साथ खड़ा होना चाहिए व उन्हें प्रोत्शाहित करना चाहिए। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने खरीदारी भी किया। इस दौरान हेमप्रभा सिंह, अमित श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह राठौर, फारूक समीम, सुप्रिया सिंह, मधु कुसुम, राजेश गौरव आदि आदि मौजूद थे।
