वर्तिका दीक्षित बनीं एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी

वर्तिका दीक्षित बनीं एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी

कक्षा 12 में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा ने संभाली जिम्मेदारी। फरियादियों की समस्याएं सुनीं

हमीरपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बुधवार को जनपद हमीरपुर में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिला महिला कल्याण विभाग, हमीरपुर में कक्षा 12 की मेधावी छात्रा वर्तिका दीक्षित पुत्री पवन कुमार को एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। वर्तिका ने जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार की उपस्थिति में विभाग का कार्यभार संभाला। उन्होंने अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण धरातल पर जाकर समय से किया जाए। वर्तिका ने कार्यालय में साफ-सफाई और समय पालन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे और अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता से निभाएं।

बता दें कि वर्तिका दीक्षित ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण साबित हुई, जिससे बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को नई उड़ान मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *