प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितम्बर माह में कुल रू0 15237.44 करोड़ का राजस्व प्राप्त

प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितम्बर माह में कुल रू0 15237.44 करोड़ का राजस्व प्राप्त

प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में सितम्बर, 2024 के सापेक्ष सितम्बर, 2025 में रु0 489.51 करोड़ की वृद्धि

कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत माह सितम्बर तक रू0 104568.93 करोड़ की प्राप्ति

लखनऊ: 06 अक्टूबर, 2025

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितम्बर माह में कुल रू0 15237.44 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितम्बर माह में रू0 14747.93 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह सितम्बर में रू0 489.51 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत माह सितम्बर तक रू0 104568.93 करोड़ की प्राप्ति हुई है। जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह सितम्बर तक निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2025 में कुल रू0 5610.55 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष सितम्बर, 2024 के माह में प्राप्ति रू0 6108.27 करोड़ रही थी। वैट के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2025 में रू0 2369.45 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 2356.29 करोड़ रही थी। आबकारी के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2025 में कुल रू0 3811.70 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 3246.67 करोड़ रही थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस मद में रू0 565.03 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। आबकारी मद के अंतर्गत माह सितम्बर में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 90.8 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 2516.95 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 2177.34 करोड़ रही थी। इस प्रकार इस मद में माह सितम्बर में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 83.9 प्रतिशत की राजस्व प्राप्ति हुई है। परिवहन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 745.78 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 653.80 करोड़ रही थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2025 में प्राप्ति रू0 183.01 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 205.56 करोड़ रही थी।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह सितम्बर तक मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत कुल रू0 104568.93 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो माह सितम्बर तक निर्धारित लक्ष्य रू0 140939.55 करोड़ के सापेक्ष 74.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्यकर के अंतर्गत माह सितम्बर तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 85835.45 करोड़ के सापेक्ष रू0 54874.86 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 63.9 प्रतिशत है। आबकारी मद के अंतर्गत इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य रू0 27600 करोड़ के सापेक्ष रू0 26149.32 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 94.7 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबंधन के अंतर्गत सितम्बर माह तक राजस्व प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य रू0 19425 करोड़ के सापेक्ष रू0 16520.58 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 85 प्रतिशत है। परिवहन मद में निर्धारित लक्ष्य रू0 6466.60 करोड़ के सापेक्ष रू0 5307.36 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 82.1 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत माह सितम्बर तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 2400 करोड़ के सापेक्ष रू0 1662.39 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 69.3 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *