बॉलीबॉल मैच में बांदा ने इचौली को 3_1 से हराया

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कालेज इचौली महोत्सव में आयोजित चौधरी रणजीत सिंह मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि नेशनल कराटे खिलाड़ी काव्या सिंह ने राष्ट्रगान के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं अपने हाथों से सर्विस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें छात्राओं के द्वारा पहला मैच चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कॉलेज इचौली एवं भागवत प्रसाद इण्टर कॉलेज बांदा के बीच खेला गया जिसमें भागवत प्रसाद इण्टर कालेज बांदा ने चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कालेज इचौली को 3-1 से पराजित किया इस मैच में निर्णायक मुन्नालाल व सूरज रहे तो वहीं कमेंटेटर में बृजेश कुमार, स्कोरर शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक युवराज सिंह, जयवंत सिंह सबल सिंह रणवीर सिंह प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *