हैदरगढ़ बाराबंकी। दिनांक 11- 01- 2026 को राजेश विश्वकर्मा एसडीएम हैदरगढ़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ का अचौक निरीक्षण किया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक इंचार्ज जयशंकर पांडे व सहयोगी अम्बरीष मिश्रा सहित अन्य स्टाफ इमरजेंसी वार्ड में तैनात मिला। एसडीएम विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं की जानकारी ली वार्ड सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई स्थानों का निरीक्षण किया पाया गया की सभी स्थानों पर साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद दिखी एसडीएम ने मौजूद मरीजों का भी हाल-चाल जाना तथा इमरजेंसी वार्ड की दवाई व वैक्सीनेशन अर्थात इंजेक्शन की एक्सपायरी की भी जांच की। ठंड से बचने के लिए नगर पंचायत की ओर से जलवायी जा रही अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीम ने डॉक्टर जयशंकर पांडे से वार्ता की की क्या यहां पर ट्रामा सेंटर जैसी कुछ आपातकालीन व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं या ट्रामा सेंटर वाले मरीजों का इलाज यहां पर होता है डॉक्टर पांडे जी ने बताया कि हां मरीज के प्रथम उपचार में पूरी कोशिश इलाज ट्रामा जैसे ही की जाती है। कोशिश यहां तक की जाती है कि मरीज यहीं से स्वस्थ होकर अपने गंतव्य स्थान को जाए। गंभीर अवस्थाओं में रेफर किया जाता है।
इसी क्रम में देखा गया कि स्वास्थ्य परिसर में काफी हद तक साफ सफाई व्यवस्था हुई है जो कि ऐसा पहले नहीं था। मौके पर तैनात अधीक्षक इंचार्ज जयशंकर पांडे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लगभग उपरोक्त स्वास्थ्य परिसर से 8 – 10 ट्राली से ज्यादा गंदगी निकलवा कर नष्ट करवाया गया है। डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया के मददेनजर स्वास्थ्य परिसर में फॉगिंग कम हो पाती जिसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष हैदरगढ़ को दी जा चुकी है आश्वासन मिला है डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया से बचने के लिए फागिंग करवाई जाएगी। डॉ पांडे ने यह भी बताया कि ठंडी के कारण अभी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी कम है।
मॉडर्न इमरजेंसी के रूप में विस्तार हो इसकी भी चर्चा की गई।
