सच्चा काम, पक्का काम से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प-असीम अरुण

सच्चा काम, पक्का काम से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प-असीम अरुण

वाराणसी के महर्षि वाल्मीकि धाम मंदिर में किया पूजन अर्चन और नागरिकों से संवाद

100 बेड के नवनिर्मित वृद्धा आश्रम का मंत्री ने निरीक्षण किया
लखनऊ: 07 अक्टूबर, 2025

सच्चा काम, पक्का काम से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। हमें अपने कार्य आचरण में भ्रष्टाचार को आने नहीं देना है। इस तरह हम सब को सही दिशा में बढ़ना है। ये बातें प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने जनपद वाराणसी स्थित बीएचयू में टीसीएस और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित श्टीसीएस रूरल आईटी क्विजश् को संबोधित करते हुए कहीं। प्रतियोगिता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के प्रदेश भर से बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में झांसी के सर्वाेदय विद्यालय से आए कक्षा 8 के छात्र रौनक को प्रथम स्थान मिला।

महर्षि का जीवन प्रेरणादायक मंगलवार सुबह मंत्री श्री असीम अरुण ने बी0एच0यू0 गेट नंबर एक के पास स्थित श्री महर्षि धाम मंदिर पहुंच कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के स्थानीय निवासियों से संवाद के दौरान कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि जी के उच्च आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। समाज कल्याण मंत्री ने वाराणसी के रामनगर में कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से निर्मित 100 बेड के वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर कोल इंडिया के अधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *