उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का जनपद गोण्डा का भ्रमण

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का जनपद गोण्डा का भ्रमण

लखनऊ: 03 सितम्बर, 2025

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान दिनांक 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को जनपद गोण्डा का भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे महिला स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा एवं सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण करेंगी
माननीय अध्यक्ष महोदया 12ः15 बजे जिला महिला चिकित्सालय, गोण्डा का निरीक्षण करेंगी। इसके उपरान्त 13ः15 बजे कन्या जन्मोत्सव/गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद 13ः30 बजे स्थानीय गेस्ट हाउस, गोण्डा में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा भी पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं महिला थानाध्यक्ष के साथ की जाएगी।
अपराह्न 15ः50 बजे मा. अध्यक्ष जिला महिला कारागार, गोण्डा का निरीक्षण करेंगी। तत्पश्चात् 17ः20 बजे ग्रामीण विकास समिति, चारू गोण्डा द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगी।
इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा समग्र कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना, महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेना एवं उनके निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *