” विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष “

समय से पहले मरना होगा।
– – – – – – – – – –
अभी चेत लो, समय नहीं है,
वृक्षारोपण करना होगा |
नहीं किया तो फल भुगतोगे,
समय से पहले मरना होगा।

नहीं रास्ता और है दूजा,
करिए वृक्ष देव की पूजा |
बिना लगाए कभी न संभव,
आगे और तड़पना होगा।
समय से पहले मरना होगा।

अगर लगाया ना की रक्षा,
कोई लाभ न मिल पाएगा।
ऐसा समय आ रहा जल्दी
बिना वृक्ष सब मिट जाएगा।
किया गलत तो भरना होगा,
समय से पहले मरना होगा।

ईश्वर, अल्लाह , गॉड वृक्ष है।
जीवन रक्षा हेतु दक्ष है |
अब भी अगर नहीं समझे तो,
इस जीवन का हरना होगा ।
समय से पहले मरना होगा।

सुनील बाजपेई
(कवि ,गीतकार ,लेखक एवं
वरिष्ठ पत्रकार),
कानपुर – 7985473020