वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम की पढ़ाई हेतु चिकित्सालय के समस्त विभागों का किया गया निरीक्षण

लखनऊ: वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय, हजरतगंज, लखनऊ में फेमिली मेडिसिन कोर्स संचालित होगा जो प्रक्रियाधीन हैं। इस सन्दर्भ में दिनांक 12.01.2026 तथा 13.01.2026 को डी.एन.बी. (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) एसेससर टीम द्वारा चिकित्सालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम की पढ़ाई हेतु चिकित्सालय के समस्त विभागों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस पाठ्यक्रम के संचालित होने से चिकित्सालय को स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ प्राप्त होगें जिससे आम जनमानस को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। यह जानकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दी है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इस टीम का नेतृत्व डा. (कर्नल) संजीव सतीश श्रीवास्तव तथा उनके सहयोग के लिए डी.एन.बी. एन.एच.एम. की राज्य स्तरीय टीम डा.शैला परीवन, डा. रवि, एवं डा. हमजा भी मौजूद थी।
निरीक्षण के समय डा. उषा यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता, डा. शैलेन्द्र सिंह, निश्चेतक, डा. दीपक कुमार आजाद, चिकित्सालय प्रबन्धक तथा श्रीमती वायलेट दुबे, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *