कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पारा पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें 23 मरीजों का उपचार किया गया।
क्षेत्र के पारा पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें घंटो मरीजों का इंतजार करते हैं फार्मासिस्ट। वहीं डॉक्टर विहीन होने पर फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे हैं आरोग्य मेले। आरोग्य मेले में 23 मरीजों का उपचार किया गया। 2 लोगों की सुगर की जाँच की गयी,। 1 लोग की खून जाँच की गयी। 8 लोग का ब्लड ग्रुप, मलेरिया 3, टायफायड 2 मरीजों की जाँच की गयी। फार्मासिस्ट ने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी जुकाम वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आरोग्य मेले मे फार्मासिस्ट आनंद स्वरुप, स्टॉफ नर्स रश्मि, मंजू लता, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
