एकेडी पब्लिक स्कूल, आलमबाग (लखनऊ) में एन.सी.सी. 2025-26 भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न

लखनऊ। 17 सितम्बर 2025 को आलमबाग स्थित एकेडी पब्लिक स्कूल में एन.सी.सी. (सत्र 2025-26) की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय द्विवेदी ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने छात्रों को राष्ट्र सेवा और अनुशासन के प्रति प्रेरित करने वाली इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

इस अवसर पर सी.टी.ओ. श्रीमती स्नेहा शुक्ला, सूबेदार गिरमन थापा, नायब सूबेदार युधवीर सिंह, हवलदार श्याम बाबू शुक्ला, हवलदार सुभाष चंद्रा और जी.सी.आई. निशा भी उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य श्री विनय द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा,

एन.सी.सी. युवाओं के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक छात्र एन.सी.सी. के माध्यम से राष्ट्र सेवा और अनुशासन की भावना से जुड़ें।”

उन्होंने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मज़बूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *