कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई गणेश जी की विसर्जन यात्रा

हरदोई।शाहाबाद के राम वाटिका चौक में संपन्न हुए तीन दिवसीय गणेश महोत्सव समापन के बाद रविवार को दोपहर 12:00 बजे से नगर के प्रमुख मार्गो से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस विसर्जन यात्रा में देवी देवताओं की तमाम मनमोहक झांकियां का प्रदर्शन किया गया। विसर्जन यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। गणेश महोत्सव समिति चौक द्वारा राम वाटिका में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। शनिवार को विशाल भंडारे के बाद रविवार को विशाल विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा का राम वाटिका चौक से शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक, नगर पालिका, अल्लाहपुर तिराहा होते हुए बासित नगर चौराहे पर पहुंची।  जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में अबीर गुलाल उड़ा कर गणपति बप्पा के भक्तगण भक्ति पूर्ण गीतों पर झूम रहे थे। बासित नगर चौराहा से समिति के पदाधिकारी गणपति बप्पा की मूर्ति को लेकर पिपरिया घाट पहुंचे। जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया इस मौके पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमन गुप्ता, विनीत रस्तोगी, पवन रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई गणेश जी की विसर्जन यात्रा
फोटो – गणेश विसर्जन यात्रा के साथ भक्तगण
शाहाबाद हरदोई। राम वाटिका चौक में संपन्न हुए तीन दिवसीय गणेश महोत्सव समापन के बाद रविवार को दोपहर 12:00 बजे से नगर के प्रमुख मार्गो से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस विसर्जन यात्रा में देवी देवताओं की तमाम मनमोहक झांकियां का प्रदर्शन किया गया। विसर्जन यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। गणेश महोत्सव समिति चौक द्वारा राम वाटिका में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। शनिवार को विशाल भंडारे के बाद रविवार को विशाल विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा का राम वाटिका चौक से शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक, नगर पालिका, अल्लाहपुर तिराहा होते हुए बासित नगर चौराहे पर पहुंची। जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में अबीर गुलाल उड़ा कर गणपति बप्पा के भक्तगण भक्ति पूर्ण गीतों पर झूम रहे थे। बासित नगर चौराहा से समिति के पदाधिकारी गणपति बप्पा की मूर्ति को लेकर पिपरिया घाट पहुंचे। जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया इस मौके पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमन गुप्ता, विनीत रस्तोगी, पवन रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *