बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे दो युवकों की बाइक नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके साथी को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया है।
