” सवेरे खाली पेट पानी पीने के फायदे “

सुबह–सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से ऐसे बहुत सारे फायदे होते हैं, जिनकी बदौलत हम पूरे दिन या कहें कि हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं !

डॉक्टर हमेशा यह सलाह देते हैं कि दिन में आठ से दस गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभप्रद होता है, क्यों कि इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं!

अतः हो सके तो सुबह में हल्के गुनगुने पानी का सेवन अवश्य कीजिये ! पानी हमारे शरीर में लिम्फ सिस्टम को सही रखता है ! ये हमारे शरीर के प्रतिदिन की कार्यप्रणाली में मदद करने वाली ग्रंथियों के लिए बेहतर है और शरीर में तरल का बैलेंस भी बनाये रखता है ! पानी से त्वचा और भी चमकदार बनती है ! सुबह– सुबह पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकलने में सहूलियत मिलती है !

पानी वज़न कम करने में भी काफी मदद करता है ! सुबह–सुबह ठंडा पानी पीने से शरीर में मेटाबालिजम 24 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जिससे आप अपने को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे ! सुबह– सुबह पानी पीने से शरीर में नये ब्लड और मसल्स के सेल्स के प्रोडक्शन में और भी मदद मिलती है ! खाली पेट सुबह पानी से कोलन में प्युरिफिकेशन का काम होने लगता है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है ! वैसे सवेरे हमेशा कोशिश करके गुनगुना पानी ही पीना चाहिए ! गुनगुना पानी सवेरे पीने से आंतों की सफाई हो जाती है , पेट साफ होता है और आपके चेहरे पर एक चमक आ जाती है !

——– राम कुमार दीक्षित, पत्रकार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *