कानपुर देहात/उत्तर प्रदेश। फरह 28 नवंबर को गौ ग्राम परखम स्थित प्रथम गौशाला में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने ैयारियां तेज कर दी हैं मंगलवार को एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने प्रथम गौशाला पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किग, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग सहित पूरे परिसर काजायजा लिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित्त विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करनेके निर्देश दिए। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती, रूट व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।बताया गया कि 28 नवंबर को यहां कई बड़े प्रकल्पों कालोकार्पण और शिलान्यास होना है। इसे लेकर प्रशासन के साथ-साथ समिति के कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं”
