चारों नगर पंचायत में अध्यक्ष हेतु 69 व सदस्य के लिए 213 फार्म बिके

सोनभद्र। लंबे समय के बाद दुद्धी तहसील के चारों नगर पंचायत चुनाव के लिए बिगुल फूंक चुका है ,सोमवार से कड़े सुरक्षा व्यवस्था व संगीनों के साये में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला की प्रक्रिया शूरू हो गयी है सुबह 11 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया 3 बजे दोपहर तक चली इस दौरान काफी गहमा गहमी देखने को मिली| नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला 24 अप्रैल यानी अगले सोमवार तक चलेगी| आज नामांकन निर्देशन पत्रों की बिक्री व दाखिला के प्रथम दिन नामांकन पत्रों की तो बिक्री खूब हुई लेकिन चारों नगर पंचायत में से किसी नगर पंचायत के उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नही किया |जानकारी के अनुसार पहले ही दिन दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों ने 14 नामांकन पर्चा की खरीद की वहीं सभी 11 वार्ड सदस्य के पद हेतु 37 लोगों 64 नामांकन पत्रों की खरीद की ,ठीक उसी प्रकार रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 11 लोगों ने 17 नामांकन पर्चा खरीदा वहीं सभी वार्डो के सदस्य पद हेतु 48 लोगों ने 72 पर्चा खरीदा ,पिपरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 2 नामांकन पर्चा खरीदा गया वहीं सदस्य पद हेतु 34 लोगों ने पर्चा खरीदा | इस बार नगर पंचायत का दर्जा पाए अनपरा के अध्यक्ष पद हेतु 21 लोगों ने 36 नामांकन पत्रों की खरीद की वहीं 43 लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए पर्चा खरीदा|वहीं चारों नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरओ क्रमशः दुद्धी, रेनुकूट , पिपरी व अनपरा संतोष यादव ,जगदीश प्रसाद , के के वर्मा व डॉ मोहर सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन शून्य रहा किसी ने अध्यक्ष पद हेतु पर्चा दाखिल नही किया वहीं वार्ड सदस्य पद के आरओ डॉ शिवम सिंह , बालचन्द भारती ,भानेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी ने वार्ड सदस्य पद पर भी पर्चा दाखिल नही किया | इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद गोंड व प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय चौकी इंचार्ज संजय सिंह के साथ लगातार तहसील प्रांगण में सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे ,प्रत्येक काउंटर के प्रवेश द्वार पर एक दरोगा के नेतृत्व दो पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गयी है ,मुख्य द्वार से प्रत्याशी संग प्रस्तावक को ही प्रवेश दी जा रही है ,प्रवेश द्वार पर मेटल डिक्टेक्टर से गुजर कर ही लोग अंदर प्रवेश पा रहे है |