सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा के सम्बन्ध में कार्यकारी समिति की बैठक का डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में आयोजन युवा कल्याण विभाग, जनपद हमीरपुर द्वारा कराया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिलाधिकारी, हमीरपुर, मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सासद एवं विधायक खेल स्पर्धा हेतु प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन सांसद खेल महोत्सव पोर्टल (http://sansadkhelmahotsav.in) पर कराया जायेंगा तथा खेल स्पर्धा का आयोजन सर्वप्रथम न्याय पंचायत से प्रारम्भ होकर विकास खण्ड स्तर पर कराने के पश्चात विधानसमा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा तथा जनपद स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराया जायेगा। खेल स्पर्धा का आयोजन सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी के अन्तर्गत आठ खेल विधाओं- एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन में कराया जायेगा। यह जानकारी राहुल सिद्धार्थ जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, हमीरपुर ने दी।
